खत
तुम बेबकूफ हो क्या ? लड़की बोली
क्यों ?
आज इन्टरनेट के जमाने में प्रेम भरे खत लिखने की कोन कहता है ....
मैं ....
लेकिन क्यों ?
यार मज़ा तो खत में ही है शब्दों से भावनाये खालिस रूप में जाहिर हो जाती है और वैसे भी मेरा बचपन का सपना है की मुझे कोई खत लिखे .........
लडके तुम पागल हो .
तुम्हे केसे पता .
बस पता चल गया..
पता चल गया , कोई बात नहीं बस एक कम करना इस बात को किसी और को मत बताना .. लड़के के चेहरे पर शैतानी थी
तुम सच में पागल हो ..अब फिजा मे प्यार वाली हँसी घुल रही थी
पीयूष शास्त्री
