रविवार, 10 दिसंबर 2017

आकाश

संडे का दिन और बुखार, ऊपर से पेट का जानलेवा दर्द...
हम तो यूँ भी गालियां खाना छोड़ दिये थे...
ख़ैर, एक ही जान है या तो अल्लाह लेगा या मुहल्ला का डॉक्टर लोग और मेडिकल स्टोर वाला...!!!😂
ये सिरीज़ याद दिलाती है कि पीयूष कुछ लोग तुम्हारी दोस्ती की लिस्ट पूरी किये हुए है। बाकी एक बंदे  को सामने लाना था आप सबके बिल्कुल आँवले की तरह....
कुछ दोस्त स्पेशल होते हैं जिनके लिये आप पुर तकल्लुफ़ दावत का इंतज़ाम करते हैं। और कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जिनको इन दावतों से पहले छोले राजमा कोफ्ते डीप मेरिनेट और फ्राई करने में मदद और दावत के बाद किचन समेटने और बर्तन माँजने के लिये बुलाया जाता है। ख़ैर, ये इज़्ज़त अफ़ज़ाई बाद के लिये रख देते हैं।
कुछ दोस्त लहरों की तरह आते हैं और चले जाते हैं, कुछ तूफानी, कुछ सुनामी पर कुछ केकड़े की तरह पंजे गाड़कर जम ही जाते हैं। ख़ैर ये भी फिर कभी....।
हाँ तो मैं बता  रहा था टडा के इकलौते दुश्मन (बेस्टी बे)
आकाश टडा--जिसे आप लॉकर की तरह इस्तेमाल कर सके ! जो आपके ऐसे गहरे क़ीमती ,गोपनीय राज अपने सीने मे दफ़्न कर सके जो आप अपने तक नही रख सके थे ! जो आपकी सारी शेखियों , बदतमीजियो का जानकार हो ! आपकी कमियों से वाक़िफ़ हो ! जो भले आपको आपके सामने तो गरियाता हो पर आपकी पीठ पीछे आपका बचाव करते वक्त सब से लड जाये ! जिसको लेकर आपको पक्का भरोसा हो कि वह है तो सब ठीक हो ही जायेगा !
जिससे मिलकर आप बच्चे हो जायें ! जिससे मिलकर लगे कि अरे ऐसी हँसी तो हम पता नही कब हँसे थे ! जिससे भले आपका मिलना कभी कभार हो पाये पर जो हमेशा मिला हुआ सा लगे । बस ऐसा ही है आकाश।
लड़का प्रॉपर उमरिया टडा के पास एक छोटे से गांव में रहता है
खेर किरान्तिकारी कदम तो बचपन मे ही उठा लिए थे भाई नवोदय से भागे हुए लड़के है(यहाँ पर आप जान ले कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने की प्रक्रिया बेहद कठिन है लड़का चयनित होने के बाबजूद लौट आया )
वो क्या है कि भाई किसी से डरते बरते थोड़ी है वो धार्मिक रुचि वाले इंसान हेंगे तो लौट आये(इस तारीफ की पार्टी बाद  में मिलने पर ले लूंगा)
एक बात कहूँगा भाई प्रेम के मामले में बड़े लकी रहे जहाँ नार्मल छोकरो की प्रेमिकाए कहती है कि -तुम मेरी किस्मत में नही मुझे  भूल जाओँ ।
लेकिन भाई की gf ने भाई से कह दिया था - तू पढ़ाई पर ध्यान दे प्लेसमेंट के बाद घर से उठा लिय्यो।
भाई आधे चिंता मुक्त तो इसी बात से हो गए ।
खेर लड़के ने असल क्रांतिकारी कदम 2012 में उठाया स्मारक में एंट्री मारकर ।
5 साल तक भयंकर भोकाली भसड़ मचाकर लड़के ने साबित कर दिया कि लड़के के नाना स्वतंत्रता की लड़ाई में किरान्ति किये थे ।
लड़का बहुत ज्यादा सब्र वाला है उसके सब्र का इससे ज्यादा सबूत क्या दू की fb पर उसने 3 दिन से 4 छोरियों की रिक्वेस्ट पेंडिंग में पटक रखी है ।
खेर लड़के से दोस्ती कब हुई कहना मुश्किल होगा पर इतना जानता हूं कि हम कभी बिना गालियां दिए बात नही करते और कभी भी बिना गले मिले बिना मिलते नई है ।
खेर आकाश जैसे दोस्त पैदा होते ही बेज़्ज़ती करने के लिए है बेज़्ज़ती करना जन्मसिद्ध अधिकार है भई।
भाई ने जब जब जलधारा या wtp या gt में कदम रखा तब तब उसे एक ही गाना याद आता है हाँ यहाँ कदम कदम पे लाखो हसीनाएं है...
बेसे लडके की रेखाएं बताती है लड़का 2 शादियां करेगा इसलिए तमाम लड़कियों से गुजारिश अपना no पहले से बुक करके रखे।(बाकी इन्ना प्रमोशन करने के लिए paytm पे कम से कम 1001 ₹ चढ़ा दिय्यो)
लड़का जहीन और ईमानदार है
दोस्ती में भी कमाल है
स्वभाव का अच्छा है
बातें भी शानदार करता है
कुल मिलाके बात ये है कि आकाश लड़का है और अच्छा है।(बस यार अब और ज्यादा तारीफ नई करूँगा नई तो लोग समझ जायेगे की तूने ये तारीफ कॉफ़ी कप के हैंडिल की नोक पर लिखवाई है)
बाकी एक बात भाई के द्वारा कही गई थी की जब बहुत सारी गालियां भी कम पड़ रही थी  संसार मे तब कलयुगी लड़कियों  ने freind zone नामक गाली का अविष्कार किया। ऐसे किरान्तिकारी ...***********(असंसदीय शब्द) लड़के को नमन है । बने रहो ज़िंदा 😘
अंत मे इत्ता
की शब्दो को लिखने में मैं बहुत माहिर नही हूँ
लेकिन यहाँ अच्छा लिख के साला कोनसा "घंटारत्न " मिल जाना है
बाकी जै हो
ज़िंदा रहे तो फिर बापस आएंगे

पीयूष शास्त्री
गौरझामर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें