रविवार, 10 दिसंबर 2017

स्वप्निल

कुछ दोस्त ऐसे होते है जो भुलाए नही भूलते । चाहे कितनी भी दूर चले जाए दिल का खास कोना उनके लिए रिजर्ब रहता है उनके चले जाने पर उनकी यादे उस कोने पर कब्जा कर लेती है और ये  यादे इतनी प्यारी घुसपैठिया होती है जो निकाले नही निकलती कही न कही वक्त की रेत पे निशानों की तरह ढूंढ ही लेती है और इन्हें निकलना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे ही
एक दोस्त ने मेरे से कहा था की सबका प्यार पाने का एक ही तरीका है हमेसा नासमझ बने रहो जो साला तुम जैसो से घंटा नही होगा। पहली बार में गहन ज्ञान देने वाला बंदा तबसे मेरा दोस्त है नाम पूछोगे तो बड़ा छोटा सा है उसके शरीर की तरह स्वप्निल भोपाल ( मोटा भाई मूल रूप से टडा से है आदते भी बैसी ही है)
स्वप्निल के बारे मे लिखने से पहले लोगो से अनुरोध इसे अपनी रिस्क पर पढे वरना आपकी भावनाएं आहत होने का खतरा है। (बाकी सारे विवाद करैया झरिया और जैतपुर पंचायत में हल होंगे)।
स्वप्निल -नाम तो सुना ही होगा अब बो बात अलग है कि लोगो की तरफ से इन्हें कई नाम मिले दुकान गोदाम मोटे भोपाली मियां । एक एक नाम अपने कारणों से दिये गए पहले 3 नाम शरीर और अंतिम दो नाम अपने शहर के कारण । ।
खेर भोपाल से जैन साब टडा वालो का लड़का जयपुर आ तो गया लेकिन तब से उसकी जिंदगी में किरन्ति की शुरुआत हो गई। अब किरान्ति तो फैलती है सो इनकी किरान्ति कही और जगह न पाके शरीर मे फैल गई । और लोगो ने बेबजह इन्हें अलग अलग नाम दे दिए। दरअसल इनकी किरान्ति तो 10th (अबे हिंदी मीडियम वालो दसवीं पढो ) में ही शुरू हो गई थी जब इसने अपने पहले ब्रेकअप के टाइम पर अपनी एक्स से दिल को छू जाने वाली बात कही
बहन
बाकी गिफ्ट तो बापिस करती जा
वरना तेरी भाभी को क्या दूँगा।
बची किरान्ति को इन्होंने जयपुर में प्रयोग करना चालू कर दिया फिर एक दिन हम इसके दोस्त बन गए फिर का गई भैंस पानी मे आई मीन क्रांति खत्म 😂।
भाई को झूठ से नफरत है
लेकिन अगर कोई झूठी तारीफ कर दे तो उसे नई पता उसे किस्से नफरत है😜😜 ।
एक बार मैंने फालतू का ज्ञान दिया था इसे
जीवन मे पंगे लेते रहना चाहिये..सीधी सादी लाइफ में भला क्या रोमांच
लगे रहो भिड़े रहो
अगर असफ़ल हुए तो थोड़ी सी बेज़्ज़ती होगी
और अगर सफल हुए तो भोत सारी खुशी
सौदा बुरा नई है ।
इसी रोमांच के चक्कर मे लड़का जयपुर नई छोड़ पाया । गलत न समझे लड़का ssc की तैयारी कर रहा है।
बंदा कहता है कि अगर कोई तुमसे गलती की माफी मांगे तो तुरंत उसे माफ कर दो अगर बो बिना माफी लिए ही भाग लिया तो वो माफी तुमारे ही पास रखी रह जाएगी ।
5 साल साथ रहने कॉफ़ी पीने और साथ में घंटो बाते करने मे जो सुख था वो कही नहीं हम अक्सर बहसें करते थे एक दूसरे को गरियाने और गलती निकालने में मास्टर ।
वो तेरा कहना बड़ा याद आता है यार बाबा ये दुनिया बड़ी जालिम है तेरी अच्छाई को अखंड बेबकूफ़ी समझती है(चाहे तो chu #%@** भी पढ सकते है)
लड़का समझदार है और बहादुर भी इतना बहादुर की 1000 लड़कियों से रिजेक्ट होने का रेकॉर्ड बनाना चाहता है।
बहरहाल लड़का कहता है कि जबसे ये टेबलेट से पढ़ाई होने लगी है तबसे बो रिश्ते बनना बंद हो गए है जो किताब
मांगने या लौटने के बहाने बनते थे। एक दुखद प्रेम कहानी की याद😂😂😂
व्यक्ति के चेहरे के साथ साथ उसका दिल भी सुन्नर हो तो उसकी चुगली के लिए कोई पॉइंट नई बचता। बस भाई इससे ज्यादा न लिख पाऊंगा।
खेर कहा सुना माफ  तुम हो तो लगता है जैसे सब ठीक हो जाएगा । दूर रहने के बाद भी मिले मिले से लगते हो।
आएंगे फिर कभी हवेली पर बस तुम वो स्मारक की सी छत वाली ऊंची सी टंकी पर कॉफ़ी के दो कप लेते आना।
तुम्हारा
पीयूष शास्त्री
गौरझामर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें