इन बिगड़े दिमाको में घनी खुशबू के लच्छे है
हमें पागल ही रहने दो हम पागल ही अच्छे है
नमस्कार दोस्तो
आशा है सब जिंदा होंगे और जाहिर सी बात है जिंदा होने के सबूत दुनियाभर को दे रहे होंगे अपने कामो से और अपने जिंदा विचारों से ।
ये लेखमाला ये बेहद खास है मेरे लिए एक सौगात की तरह है जो मुझे तुम सब मंगलमस से अटूट बंधन बांधे हुए है मैं आज भी तुम सब लोगो को अपने करीब पाता हूं आगे भी जितनी जिस्मानी दूरियां आये पर ये नेह और दोस्ती की डोर मजबूत होती जाएगी और हम सब को सम्बल का काम करेगी।
हम सभी संघर्ष के दौर से गुजर रहे है पर मुझे ये दिली तौर पर विश्वास है कि आप सब बेहद मजबूत है ये संघर्ष हमे निखार कर रख देंगे चमचमाते हीरो की तरह।
वक्त की मांग के लिहाज से एक बंदे को आपके सामने लाना है तो साहिबान आज आपके सामने आ रहे है अर्पित जैन मिठिया ललितपुर जोरदार तालियाँ........
अर्पित ललितपुर -लड़का साइड अटेकर है मल्लब छुपा रुस्तम । नंदीश्वर मे कई साल पहले एक लड़का आया था पतला कमजोर तीखी नाक और तेज़तर्रार तेवरों वाला उसकी कंजी आंखे थोड़ी डरावनी सी बिल्कुल पागल सनकी वैज्ञानिको की तरह, बस यही था अर्पित ।
अपने up से अपने तेवरों और जुनून को लेके नंदीश्वर में आया लड़का पहली नज़र में कुछ खास नई लगा पर जब इसने खुद को साबित करना शुरू किया तो सबके होश फाख्ता हो गए। पर अब तो आदत सी हो चली है कि कोई अजीबोगरीब काम अर्पित ने किया ऐसा सुनते ही पहला वाक्य मुँह से निकलता है कि अर्पित होगा तो कुछ भी कर सकता है।
खेर किरान्ति हर योग्य इंसान करना चाहता है और बहुत योग्य व्यक्ति उसे कर भी डालता है अर्पित भी जयपुर किरान्ति के उद्देश्य से आया था और किरान्ति का पहला ज्ञान दिया
की जिस लड़की को रविवार को दोस्त बनाओगे सोमवार को चैटिंग करोगे वही लड़की मंगलवार को तुम्हे भाई बना डालेगी और इस तरह 4 दिन की जिंदगी 3 दिन में खत्म हो जाएगी।
खेर ये भी असल मुद्दे की बात नई है । लड़के ने किरान्ति की जमके की पढ़ाई मे की ।दरअसल लड़के का कहना यही है कि दुनिया तुम्हे तबतक पागल समझती है जबतक तुम खुद को साबित नई कर देते। इसलिए हमें जब भी काम करने का मौका मिलेगा सिर झुकाके काम करेंगे और दुनिया की बता देगे की हमे भी मौका मिले तो हम भी अपने हुनर से सबको चमका सकते है ।
भतीजे ने एक बार कुंन्ने में ले जाके एक बात कही थी कि लड़की की न मे उसकी हाँ छुपी होती है मुझे पता नई किस महान झंडू ने ये जुमला उखाड़ा था कई लपडगंजू आज भी इसका अनुसरण करते है पर एक बात 101 टका सच्ची है कि हर मेहमान की चाय नास्ता खाना के टाइम की जबरदस्ती की न के पीछे जबरदस्त हाँ छुपी होती है । इसलिए खाना पहले उसके बाद भजन करो।
एक जबरदस्त बात ये है कि अर्पित आजकल इत्ता ज्यादा सिंगल है
की कभी कभी खुद की कॉलर पकड़ के कहता है कि
.
.
.babu you dont love me
लड़का बडा हो गया है पढ़ाई के साथ जॉब भी कर रहा है यार सैलेरी की मत पूछियो
बस इत्ती समझ लो तुम मर जाओँ तो क्रियाकरम बेहतरीन ढंग से हो सकता है।
लास्ट में इत्ता ही
यार हमारी कोशिश करने से क्या होगा कोई नई सुनेगा कोई नई समझेगा कोई नई बदलेगा
मुट्टी भर लोग क्या कर लेंगे
कुछ मत कीजिए बस अपने पूर्वाग्रह को एक तरफ उठा के रख दीजिए ऒर बायस्ड हुए बिना तथ्य खोजिये थोड़ा कॉमन सेंस लगाइए सेल्फ एनालिसिस कीजिए । ज्यादा मुश्किल नही है थोड़े दिनों में आदत हो जाएगी किसी को अति महिमण्डित मत कीजिये और न ही किसी को सिरे से खारिज करिये बस अपनी आंखें दिमाक ओर दिलो मे गुंजाइश खुली रखिये आप संघर्षों की भट्टी में तपकर मजबूत होकर सफल हो चुके होंगे।
पीयूष शास्त्री
गौरझामर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें